महिला ने सिपाही पर लगाया धनराशि लेने का आरोप

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। एक महिला ने अपने नेत्रहीन जेठ को शराब के मुकदमे में जमानत पर छोड़ने के बदले में सिपाही पर धनराशि लेने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर पत्र भेज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव ख्याली की मढैयां निवासी गुड्डो पत्नी राजवीर ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि उसके पति बाहर रह कर भट्टे पर मेहनत मजदूरी करते हैं। 25 नवंबर को उसके गांव में शादी थी। रिश्तेदारों ने सरकारी दुकान से शराब की पेटी लाकर उनके घर में रख दी थी। देर शाम करीब आठ बजे दो सिपाही उसके घर पहुंचे और शराब की पेटी उठा कर लाने के साथ ही उनके साथ रहने वाले उनके नेत्रहीन जेठ को बंद कर दिया। आरोप है कि थाने से जमानत पर छोड़ने के बदले में सिपाही ने उससे ढाई हजार रुपए ले लिए। जमानत पर छूटने के बाद जेठ ने बताया कि सिपाही ने उसकी जेब में रखे साढ़े तीन हजार रुपए भी ले लिए। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह का कहना था कि आरोपित के खिलाफ अवैध रूप से शराब रखने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। सिपाही पर धनराशि लेने का लगाया गया आरोप निराधार है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!