मसौली बाराबंकी। आगामी 20 दिसंबर को ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित जमील उर रहमान किदवाई स्मारक स्टेडियम मे युवा कल्याण विभाग द्वारा होने वाली ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां शुरु हो गयी है । बीईओ पी आर डी विकास तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाए रजिस्ट्रेशन करा ले।
बताते चले कि ग्रामीण क्षेत्रो मे खेल के प्रति रूचि, जागरूकता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं मानसिक विकास हेतु युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा प्रति वर्ष ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेल विधा- एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वालीबाल (सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग) में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
आयोजित खेल विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। विकास खण्ड के विजेता प्रतिभागियों को जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा ।
इच्छुक खिलाड़ी 20 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक स्टेडियम मे अवश्य पहुंच जाय।
Related Posts

