युवक को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बौर
के एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर जालसाज ने डेढ़ लाख रुपये का चूना लगा दिया। सऊदी अरब न भेजनें पर जब पीड़ित के पत्नी ने रकम वापस मांगी तो जलसाज की पत्नी एव लड़कियो ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी मंगलवार को पीड़ित की पत्नी ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

अम्बौर निवासी अमरेश से 20 अगस्त 2019 मे टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तापुर कला निवासी मो0 मुबारक अली पुत्र मो0 रशीद ने सऊदी अरब भेजनें के लिए डेढ़ लाख रुपया नकद लिया तथा तथा सितंबर 2019 मे चंडीगढ मे ले जाकर एक प्राइवेट कम्पनी मे रखा दिया डेढ़ महीने तक काम करने के बाद जब पैसा नही मिला तो वापस घर लौट आया और जब पैसा मागने लगा तो सऊदी अरब भेजने का झांसा देते हुए कहा कि जल्दी ही भेज देंगे।लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी जब सऊदी अरब नही भेज पाया तो अमरेश की पत्नी 17 दिसंबर को मो0 मुबारक अली के घर पैसा मागने गयी तो मुबारक की पत्नी एव पुत्रियों ने रेनू को घर के अंदर खींच ले गयी और जमकर पिटाई करते हुए कहा कि यदि पैसा मांगा तो जान से मार देंगे। पीड़ित की पत्नी रेनू ने पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात कर कार्यवाही की मांग की है।

Don`t copy text!