फसल की रखवाली करने खेत पर गया था किसान, सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं।उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई में आज बृहस्पतिवार सुबह 50 वर्षीय किसान भूप सिंह का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उनके परिवार वालों का कहना है कि भूप सिंह की हत्या की गई है।इसके बाद शव को फंदे से लटकाया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

किसान भूप सिंह खेतीबाड़ी करते थे। परिवार वालों के मुताबिक वह बुधवार रात घर से खाना खाकर फसल रखवाली करने को अपने खेत पर गए थे। वह सुबह घर नहीं आए तो उनका बेटा खेत पर पहुंचा, जहां भूप सिंह का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला हुआ था।
सूचना पर उनके परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।उन्होंने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!