उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सफदरगंज चौराहे पर ग्राम रोजगार सेवकों ने किया स्वागत
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्वौर की ग्राम पंचायत बघौरा लोधी मे गुरुवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा मे शामिल होने के लिए जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सफदरगंज चौराहे पर ग्राम रोजगार सेवकों ने स्वागत किया।
बताते चले कि केंद्र एव प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए गांव गांव पहुंचायी जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को सिद्वौर ब्लाक की ग्राम पंचायत बघौरा लोधी मे आयोजित कार्यक्रम मे सम्मलित होने के लिए जा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार राव की अगुवाई मे भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम रोजगार सेवकों को आश्वासित किया कि रोजगार सेवकों की समस्याओ को प्राथमिकता से निस्तारण किया जायेगा।
इस मौक़े पर जिला महामंत्री दिलीप यादव, सुबराज सिंह, रमाकांत वर्मा, सुधा, घनश्याम, राजेश, मिथलेश, कमीशनर, अजीत वर्मा,अशोक वर्मा, गंगाराम,सत्यनाम,संजय मौया ,हेमंत वर्मा,आनिल वर्मा,मनोज, रंजीत वर्मा, दिलीप रावत,घनश्याम वर्मा
लालजी, विशाल सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

