डबल इंजन की सरकार आपके बीच अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आयी है :- पुनम यादव मोदी गारंटी की गाड़ी आपको योजनाओं का लाभ देने आयी है :- जितेंद्र यादव

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव ने ब्लॉक सहसवान के नगला सालार व मिश्रीपुर मकुईया गांव में कहा केंद्र व प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने आधार कार्ड हो राशन कार्ड को क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन गया है। इसी के निम्मत मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके गांव में योजनाओं के साथ आयी है।
पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने ब्लॉक अम्बियापुर के रामपुर टांडा गांव में कहा यह मोदी गारंटी की गाड़ी आपको योजनाओं का लाभ देने आयी है, जिससे आपके जीवन का स्तर में सुधार आये, साथ ही कहा 2024 में भी बीजेपी को आपका आशीर्वाद मिलेगा फिर पुनः बीजेपी जन कल्याणकारी योजनाओं के सहारे फिर से जन कल्याण के लिए काम करेगी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!