मसौली बाराबंकी । ग्राम पंचायत नैनामऊ मे अवर अभियंता लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास तथा ग्राम पंचायत हेतमपुर मे सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदन गोपाल कन्नौजिया की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें चार शिकायतें आई जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया।शेष तीन के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
ग्राम पंचायत हेतमपुर मे मदन गोपाल कनौजिया के समक्ष आशाराम वृद्धा पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो वही लालाजी ने किसान सम्मान निधि के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
ग्राम पंचायत नैनामऊ में अरुण कुमार व्यास के समक्ष उर्मिला ने परिवार रजिस्टर नकल का आवेदन किया तो सचिव जैसराम ने मौके पर ही परिवार रजिस्टर नकल देकर निस्तारण किया वही रूवि ने प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो सचिव जैसराम ने बताया कि आपका सूची में नाम आते ही आवास दिया जायेगा इस मौके पर ग्राम प्रधान हेतमपुर दिनेश कुमार, ग्राम पंचायत नैनामऊ मोहम्मद नईम, पंचायत सचिव अकिब जमाल , जैसराम, पंचायत सहायक एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Related Posts

