सिंचाई अधिकारी ने लिया जायजा

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता

मसौली बाराबंकी। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत ग्राम पंचायत टेरा दौलत पुर और सादामऊ मे निर्मित नाली, हौज एवं योजना के तहत लिये गये पम्पसेट का जायजा एक साथ अवर अभियंता लघु सिंचाई मसौली अरुण कुमार व्यास , निदूरा के लालमणि यादव, पूरे डलई सुमित मौर्या, बनीकोडर हेमंत कुमार ने लिया। योजना के तहत सब्सिडी से मिले लाभ के सम्बन्ध में किसान से सीधा संवाद भी किया। जिसमें लाभार्थी सन्तुष्ट दिखे।
किसानो की फसलों की सिंचाई के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना का शुभारम्भ इस उद्देश्य से किया है कि किसानो के खेतो तक पानी सुगमता के साथ पहुंच सके। जिसके लिए सरकार किसानों के आवेदन पर सब्सिडी पर निशुल्क बोरिंग एवं नाली हौज एवं पम्पसेट दे रही है। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत टेरा दौलत पुर और सादामऊ के लाभवंतित करते हुए उनके खेतो मे बोरिंग एवं नाली हौज का निर्माण कराते हुए पम्पसेट उपलब्ध कराये गये है। सहायक अभियंता ब्रजेश सिंह के निर्देश पर मसौली ब्लाक के अवर अभियंता लघु सिंचाई मसौली अरुण कुमार व्यास, निदूरा के लालमणि यादव,पूरे डलई सुमित मौर्या, बनी कोडर के हेमंत कुमार एवं बोरिंग टेक्निशियन प्रमोद कुमार व प्रेमधारी ने ग्राम पंचायत टेरा दौलत के लाभवंतित किसान प्रमोद कुमार पुत्र सियाराम , राजा राम पुत्र खुशीराम, प्रेम चन्द पुत्र सियाराम, दयाशंकर पुत्र खेलावन, मंजीत पुत्र चौहान और धर्मराज वहीं ग्राम पंचायत सादामऊ के शमशेर बहादुर पुत्र राम सूचित,राम प्रसाद पुत्र मोल्हे , गुर बचन पुत्र राम औरत, राघवराम पुत्र माता प्रसाद ,सोहन लाल पुत्र महादेव खेत पर जाकर निर्मित नाली व हौज का जायजा लिया तथा सब्सिडी पर मिले पम्पसेट को चलवाकर देखा।

Don`t copy text!