सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।चौधरी चरण सिंह
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। चौधरी चरण सिंह एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति और दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश के सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक साधारण पृष्ठभूमि से राजनीतिक सत्ता के उच्चतम स्तर तक की उनकी यात्रा किसानों और समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों के कल्याण के प्रति अदम्य भावना और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उक्त विचार शनिवार को मसौली चौराहे पर किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कही उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह जब भी सत्ता में आये तो किसानों को ताकत मिली, उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए काम किया। गन्ने और गेहूं के दाम बढ़ाए। खेत, खलियान, किसान, मजदूरों की भलाई के लिए काम किया। वो किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने पूंजीपतियों से कभी भी हाथ नहीं मिलाया। ग्रामीणों के बीच जाकर चंदा एकत्र कर गरीबों को चुनाव लड़वाया और उन्हें सत्ता का भागीदार बनाया।
विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के अधिकारों के समर्थक थे और अपने राजनीतिक कैरियर के दौरान ग्रामीण समुदाय की जनता की जिंदगी में सुधार लाने का काम किया चौधरी चरण सिंह भारत के एक प्रखर राजनीतिज्ञ थे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सरताज चौधरी व डॉक्टर विकास यादव ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का पूरा श्रेय चौधरी साहब को जाता है ग्रामीण देनदारों को राहत प्रदान करने वाला विभागीय ऋण मुक्ति विधेयक 1939 को तैयार करने एवं इसे अंतिम रूप देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी चौधरी चरण सिंह ने अत्यंत साधारण जीवन व्यतीत किया।
ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय के संचालन में जयंती कार्यक्रम को जगरूप वर्मा,ब्लॉक , महिला सभा अध्यक्ष शीलम वर्मा,विधानसभा महासचिव पप्पू वर्मा, मोहम्मद शाहिद , सत्येंद्र वर्मा, अवध राम वर्मा, फकीर अली अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी,मोहम्मद इसरार, मास्टर रामनरेश यादव, मोहम्मद आरिफ, धीरज रावत ,मोहम्मद गययूर, मोहम्मद खालिद, अली अहमद, विक्रम प्रधान, शब्बीर, अंबिका यादव बीडीसी, गुड्डू यादव, रितेश, गुफरान बीडीसी, मुन्ना, राजेंद्र यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे।

