पुलिस द्वारा की गई काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दम्पति एक साथ रहने को हुए राजी

शमीम अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकी।थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा दिनांक 24.12.2023 को पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी काउंसलिंग की गई। दोनों पक्षों द्वारा सम्बन्धों में सकारात्मक परिवर्तन को स्वीकार करते हुए आपसी सहमति से सुलह समझौता किया गया। दोनों पक्षों द्वारा एक- दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुरानी बातों को भुलाकर आगामी जीवन को एक-दूसरे के प्रति समर्पित होकर सुखमय,शांति पूर्वक बिताने का संकल्प लिया गया। प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दम्पति को आगामी सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गयीं। काउंसलिंग पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी अमर बहादुर सिंह, आरक्षी अपिल दीक्षित, महिला आरक्षी आयुषी त्यागी थाना असन्द्रा का विशेष योगदान रहा।

Don`t copy text!