कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन(यू.एस.)दिल्ली द्वारा संचालित प्रोजेक्ट”न्याय तक पहुंच” को संचालित करने वाली संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं (उ. प्र.)द्वारा यू.पी.टी. बदायूं में जिला बाल संरक्षण इकाई बदायूं/जिला प्रोबेशन अधिकारी बदायूं के साथ समस्त संस्था स्टाफ के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री अभय कुमार जी जिला प्रोबेशन अधिकारी अधिकारी बदायूं एवं विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति सदस्य श्री नन्द किशोर पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण कर किया गया इसी क्रम में सभी अतिथियों का क्रमशःबैच लगाकर सम्मान किया गया।प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा 15 मई से 27 दिसंबर 2023 तक के कार्य की प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। इसी क्रम में संस्था सचिव द्वारा आये हुए मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी बदायूं अभय कुमार जी एवं न्यायपीठ बाल कल्याण समिति सदस्य नंदकिशोर पाठक जी को समीक्षा बैठक मैं आने पर अभिवादन कर संस्था द्वारा अब तक के कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसी क्रम में बाल कल्याण समिति श्री नंदकिशोर पाठक द्वारा प्रोजेक्ट “न्याय तक पहुंच” की बहुत ही प्रशंसा, सराहना की गई ऐसी हो जाएगा और कहां गया कि हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु पूरे बदायूं को बाल विवाह मुक्त कराकर एक ऐसा कार्य करें जिससे सभी के लिए हितकारी समाज निर्माण बनाने में सहायक हो इसी के साथ उन्होंने एक उत्साह वर्धन कविता गाकर पूरी टीम में ऊर्जा बनाने का कार्य किया आपके द्वारा कविताओं के माध्यम से भी हमारे कार्य को प्रसंसनीय कार्य बताया गया उन्होंने कहा सीडब्ल्यूसी से आप को जितना सहयोग चाहिए हम हम करने के लिए तैयार हैं हम पूर्ण रूप से आपकी हर संभव मदद करने के लिए आश्वासन देते है इसी क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी बदायूं ने कहा संस्था द्वारा ऐसी बैठक का आयोजन कर हमें इस मंच पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर दिया इसके लिए हम संस्था के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं साथी ही जिला प्रोबेशन अधिकारी बदायूं द्वारा कहा गया कि आप ऐसे असली, प्राकृतिक समाजसेवी व्यक्ति के साथ कार्य कर रहे हैं जिनके अंदर कुछ भी बनावट नहीं है वह पूर्ण रूप से सर्वस्व न्योछावर करने वाले समाज सेवी ऐसे महान व्यक्तित्व श्री कैलाश सत्यार्थ जी जिनका यह प्रोजेक्ट है यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि जनपद बदायूं में यह प्रोजेक्ट चल रहा है और इसके तहत विभिन्न गतिविधियों की जा रही है। साथ ही आपके द्वारा कहा गया कि विगत लगभग माह के अंदर आपको आठ लोगों के स्टाफ सहयोग के लिए और मिल जाएगा आप और चाइल्डलाइन का स्टाफ साथ में मिलकर के बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी मुद्दों पर और बेहतर कर पाएंगे डी.पी.ओ. सर द्वारा यह भी कहा गया कि पिछली वित्तीय वर्ष में बाल विवाह के केस बहुत अधिक थे लेकिन इस वित्तीय वर्ष में मात्र 12 ही केस आये हैं इससे साफ स्पष्ट होता है कि आप लोग बहुत ही मेहनत एवं लगन से कार्य एवं जागरूकता कर रहे हैं। इसका ग्राउंड लेवल पर भी असर एवं रिजल्ट देखने को मिल रहा है मैं आप लोगों कहना चाहता हूं कि मेरे विभाग से आपको जो भी सुविधा या सहयोग की आवश्यकता होगी वह पूर्ण रूप से देने के लिए मैं बैठा हूं इसी क्रम में संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा भी बताया गया हम लोग पूर्व में भी संस्था सचिव एवं पूर्व बाल कल्याण समिति सदस्य मैडम के साथ एवं प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार जी के साथ पूर्व में चाइल्ड लाइन सदस्य कार्य कर चुके हैं आप लोग बहुत ही अच्छा, बहुत ही बेहतर रहे है साथ ही आपके द्वारा कहां के कभी-कभी चाइल्ड लाइन पर सूचना आने पर कभी-कभी तत्काल मौके पर पहुंचना पड़ता है उक्त परिस्थितियों में हमें बहुत सूझबूझ से सावधानी से सभी मुद्दों पर जाकर गहनता से जांच कर बाल विवाह रुकवाने हेतु तभी जाना है उक्त जानकारी जब प्रधान या अन्य व्यक्ति से पूर्ण रूप से सही हो तभी आप मौके पर बार-बार रुकवाने जाएं क्योंकि जिसका बाल विवाह रुकवाने जा रहे हैं उसकी भी समझ में एक पृष्ठभूमि होती है। इसी क्रम में संस्था सचिव द्वारा सभी लोगों का धन्यवाद अभिवादन व्यापित कर कार्यक्रम का समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी,रवि कुमार संरक्षण अधिकारी(संस्थानिक) प्रति कौशल,राजकुमार,कनिष्ठ लिपिक कार्यालय डीपीओ बदायूं, शिवम मिश्रा, आउटरीच वर्कर,धनंजय पाठक,आउटरीच वर्कर, नारायण देव,सोशल वर्कर,हर्वेंद्र, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सौरभ, वालंटियर, सोनू वालंटियर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!