घने कोहरे मे दो माल वाहनो की हुई टककर मे पिकप चालक सहित एक यात्री गंभीर रूप से घायल
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। गुरुवार की भोर घने कोहरे मे दो माल वाहनो की हुई टककर मे पिकप चालक सहित एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैदपुर सफदरगंज मार्ग पर स्थित ग्राम सरायं का स्थान के निकट बाराबंकी मंडी से सब्जी लेकर जैदपुर जा रहा छोटा हाथी माल वाहन नम्बर यूपी 42 ए टी 3457 की जैदपुर से बिस्कुट लाद कर सफदरगंज की ओर आ रही पिकप यूपी 41 बी टी 0941 की घने कोहरे के कारण आमने सामने टकर हो गयी। जिसमे पिकप चालक मो हनीफ पुत्र बंदे हसन व पिकप मे सवार सोहावल निवासी मनोज कुमार पुत्र रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

