पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद ने किया एक दिवसीय सर्कस का उद्घाटन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। कस्बे के मोहल्ला चमरहिया के पास छ: दिवसीय सर्कस का आज समापन पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा किया गया।
वहीं हर दिल अजीज चेयरमैन रियाज अहमद का मोहल्ले के लोगों व कमेटी के सदस्यों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया।
बताते चले कि कानपुर के नामचिंह कलाकारों द्वारा कस्बे के चमरहिया पछली मे छ: दिवसीय सर्कस का बुधवार को रात में समापन पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद साथियों की मौजूदगी में किया गया।
इस सर्कस में जलते हुये बेल्चे राड को जुबान से चाटकर ठंडा करने व शीशे के ट्यूब लाईट को अपने सर व जिस्म पर कर चकनाचूर करना तथा साईकिल पर चढकर विभिन्न प्रकार के आश्चर्यजनक खेल का प्रदर्शन समशाद,राजू, रम्पत, लड्डन व अंय कलाकारों द्वारा किया गया।
इन कलाकारों की कला की सूचना मिलने पर कस्बे सहित आस पास के तमाम लोगों की भीड़ लग गयी।
इस मौके पर चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि जान को जोखिम में डालकर पेट के लिए तमाम कलाओं का प्रदर्शन करने वाले इन कलाकारों की जितनी भी सराहना की जाये कम है। ऐसे खेल बड़े बड़े सर्कस में भी देखने को नही मिलते हैं। जो आज हमारे कस्बे में दिखाया गया है। लगातार इनाम एकराम के साथ गिफ्ट आदि देकर कलाकारों की होस्ला अफजाई होती रही।
इस मौके पर हुसैन अली खान महमूद मूर्लीगंज, आलम राईन चुन्ना मोहरमली राईन इकराम पूर्व सभासद,सभासद शारूख गूड्डू फल, शमीम, गामा आतिशबाज, शेरू, बाबा ढोलक वाले सहित अंय लोगों द्वारा पुरस्कार गिफ्ट आदि देकर कलाकारों को सम्मान पुर्वक बिदाई दी गयी। जबकि दूर से आये कलाकारों ने भी कस्बे की एक्ता मेहमान नवाजी को कबिले तारीफ बताते हुये कमेटी के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Don`t copy text!