भाकियू कार्यकर्ताओ ने डा राजेश वर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली,बाराबंकी। मेंथा किसानों की समस्याओ को शासन प्रसाशन तक पहुँचाने वाले मेंथा किसान समिति के अध्यक्ष डा राजेश कुमार वर्मा ने गुरुवार को मसौली चौराहे पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ मे दलबल के साथ शामिल होकर किसानों के हक एव हुक्कू की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान भाकियू के तमाम कार्यकर्ताओ ने डा राजेश वर्मा को माला पहनाकर स्वागत किया।
गुरुवार को मसौली बाजार स्थित मेंथा किसान समिति कार्यालय पर अध्यक्ष राजेश वर्मा द्वारा एक बैठक आहूत की गई भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ के जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने नये साथी का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों के हक एव अधिकार के लिए राजेश वर्मा का साथ हम सभी लोगो के लिए प्रेरणा बनेगा और मजबूती के साथ संगठन का विस्तार होगा उन्होनें कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपने हक अधिकार की लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी,देश व प्रदेश की सरकारें किसान समस्याओं के प्रति उदासीन हैं।
डा राजेश वर्मा ने कहा कि हाड़ तोड़ मेहनत के बावजूद सिंथेटिक ऑयल की वजह से मेंथा किसानों को उनका वाजिब दाम नही मिल रहा है,इसपर रोक लगे,इसलिए लम्बी लड़ाई की आवश्यकता है।उन्होंने ये भी कहा मेंथा को जबतक कृषि का दर्जा नहीं मिल जाता तब किसानों के अधिकार सुरक्षित नहीं हो पाएंगे।
बैठक में ये निर्णय भी सर्व सम्मति से लिया गया कि मेंथा पर सरकार द्वारा लिए जाने वाला टैक्स का दायरा भी कम किया जाए,इसके लिए भाकियू और मेंथा किसान समिति मिलकर लड़ाई लड़ेगी।
बैठक पश्चात राजेश वर्मा ने अपने दर्जनों साथियों समेत भाकियू में आस्था जताते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष द्वारा सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रधान प्रेम किशोर,अशोक कुमार,मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू’ ओम प्रकाश,राम सेवक रावत,भगौती प्रसाद,रामानंद वर्मा, विपुल कुमार,अखिलेश कुमार,संजीव सिंह,संतोष कुमार,कन्हैय्या लाल, डॉ राम सजीवन आदि उपस्थित रहे।

