प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक सभी बोर्डों के शिक्षण कार्य स्थगित रहेगें

मुकीम अहमद अंसारी

बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसारअत्यधिक शीतलहर व ठंड के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु जनपद में संचालित समस्त बोर्डौं के प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में दिनांक 29 व 30 दिसम्बर 2023 को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। परीक्षा पे चर्चा व बोर्ड परीक्षा आदि से संबंधित कार्य यथावत संपादित होंगे ।ब्लॉक स्तरीय समस्त नोडल एवं खंड शिक्षा अधिकारी उक्त का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।

Don`t copy text!