ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण

मुकीम अहमद अंसारी

डीईओ ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण

बदायूँ । जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल, समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में शुक्रवार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सील खुलवाकर त्रैमासिक आन्तरिक रूप से निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुदृढ़ है। सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!