उझानी छुट्टा पशुओं के संबंध में,कुंआडांडा के ग्रामीणों ने गांव वालों के खिलाफ दी तहरीर
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआंडाडा के दर्जनों ग्रामीणों ने अजीत सिंह के नेतृत्व में गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ छुट्टा पशुओं को छोड़ देने की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर सोंपी है। अजीत सिंह ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को दी तहरीर में लिखा है कि गांव के आठ दस लोगों ने अपने पशुओं को खुले में छोड दिया है । जिससे गांव वालों की फसल को छुट्टा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। आज अजीत सिंह के नेतृत्व में गांव के ही अभदेश, रामसिंह, रामस्वरूप, भारत सिंह, शिशु पाल,मोर सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण कोतवाल मनोज कुमार सिंह से मिले ओर गांव के आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की व तहरीर सोंप कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

