कोरोना के बीच मां दुर्गा की भक्ति में लीन हुईं कंगना

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कोरोना वायरस के क दिनों वो अपने घर पर हैं और परिवार के साथ समय बीता रही हैं। हाल ही कंगना ने अपना जन्मदिन मनाया, जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं थीं। हाल ही में उन्होंने आध्यात्म से जुड़े वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें कंगना का एक नया रूप देखने को मिला है। दरअसल, वह नवरात्र के मौके पर कंगना रनौत पूरी तरह से भक्ति में लीन हो चुकी हैं। साथ ही लॉकडाउन पर घर में कैद कंगना आध्यात्म से जुड़ी बातें कर रही हैं। उन्‍होंने नवरात्र के दूसरे दिन भी एक वीडियो शेयर किया और बताया कि नवरात्र के दौरान वो और उनकी बहन मां के उपवास कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स को साधना के बारे में भी बताया है। इस विडियो में वो शरीर के चक्रों के बारे में बता रही हैं। उन्होंने बताया कि शरीर के चक्रों के जरिए एनर्जी बैलेंस की जा सकती है। कंगना ने कुछ आसनों के नाम लेकर फैंस को उदाहरण दिए कि वो क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये आपके लिए आध्यात्म जर्नी की शुरुआत हो सकती हैं और इस जर्नी में मैं आपकी गुरु बन सकती हैं। दरअसल,कंगना ने अपने पर एक पूजा का आयोजन भी किया जहां वह कुछ कन्‍याओं को पूजती हुई नजर आईं।

Don`t copy text!