राहुल गुप्ता की शिकायत पर शनिवार को अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार वर्मा एव अवर अभियंता सचिन कुमार नेनिरीक्षण किया

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन भानू के ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता की शिकायत पर शनिवार को अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार वर्मा एव अवर अभियंता सचिन कुमार ने मसौली रजबहा एव उससे निकली माईनर नहरों की सिलट सफाई का निरीक्षण किया तथा रजबहा नहर की टेल तक सफाई न होने पर नाराजगी जताई।
बताते चले कि शारदा सहायक बाराबंकी शाखा से निकली 17 किमी लम्बी मसौली रजबहा नहर की विगत दिनों हुई सिलट सफाई मे भरती गयी लापरवाही की शिकायत भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। शनिवार को अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार वर्मा एव अवर अभियंता सचिन कुमार ने सिलट सफाई का निरीक्षण किया। कार्य मे बरती गयी लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंन्धित ठेकेदार से पुनः सफाई के निर्देश दिये।

Don`t copy text!