बदायूँ : 01 जनवरी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत प्रथम दिन एथलेटिक्स एवं वॉलीबॉल की पुरुष/महिला वर्ग में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी में किया गया। जिसमें विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल खेलने एवं सरकार द्वारा खिलाड़ियों के प्रति नौकरी देने एवं ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनवाने हेतु बताया गया। प्रतियोगिता संचालन हरि प्रेम ( जिला युवा कल्याण अधिकारी, बदायूँ) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पांडेय द्वारा किया गया। सीनियर वर्ग पुरुष में 100 मीटर दौड़ में मोनू यादव 200 मीटर में अंकुर 400 मीटर में दिव्यांशु एवं 1500 मीटर में अर्जुन मौर्या प्रथम रहेद्य जूनियर वर्ग में पुरूष में 100 मीटर दौड में प्रियांशु, 1500 मीटर में सीनियर में रवि कुमार जूनियर में अर्जुन मौर्या वालीबाल सीनियर में म्याऊं ,जूनियर बालिका 400 मीटर में उपासना ,सीनियर 400 मीटर में दिव्यांशु, सब जूनियर 100 मीटर में अजय कुमार, जूनियर वर्ग में वॉलीवाल अंबियापुर की टीम विजयी रही।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

