हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों ने किया चक्का जाम

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों ने सोमवार की दोपहर बाराबंकी बहराईच हाइवे पर बड़ागांव मोड़ के निकट चक्का जाम कर दिया। सूचना पर हरकत में आयी मसौली पुलिस ने जाम को हटवाते हुए हाइवे पर आवगमन शुरु कराया तथा बिना अनुमति के चक्का जाम करने वाले एक दर्जन चालको को हिरासत मे लेते हुए हिदायत देते हुए रिहा कर दिया गया ।
बताते चले कि दुर्घटना होने पर चालकों के विरुद्ध बनाये गये हिट एन्ड रन कानून के विरोध मे सोमवार की दोपहर गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बड़ागांव मोड के निकट हाइवे पर दो दर्जन से अधिक वाहन चालकों ने जाम लगा दिया। नारेबाजी करते चालकों ने बताया कि हमारी मांग जब तक पूरी नही की जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह दलबल के साथ मौक़े पर पहुंच कर बिना अनुमति के प्रर्दशन करने चालकों को हटने का प्रयास किया लेकिन मांगो पर डटे चालक जस तस नही हुए जिस पर पुलिस ने चालकों को कब्जे में लेना शुरू किया तो कुछ चालक भाग निकले पुलिस ने एक दर्जन चालकों को कब्जे में लेते हुए हाइवे को मुक्त कराया। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने कब्जे मे लिए गये चालकों को हिदायत देते हुए रिहा कर दिया।

Don`t copy text!