पुलिस ने नव वर्ष की संध्या पर जुआ खेल कर जश्न मनाते दो गिरफ्तार ₹600 की नकदी तथा ताश के पत्ते बरामद
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। थाना कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला सैफुल्लागंज से बिसौली मार्ग के मध्य मंदिर की लाइट में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जुआ खेल कर जश्न मनाते हुए दो जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया उनके पास से ₹600 की नकदी तथा ताश के पत्ते बरामद किए जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए कुबेर भंडारी पुत्र पप्पू हलवाई निवासी मोहल्ला मोहद्दीनपुर तथा शरीफ अहमद पुत्र छोटे मियां निवासी मोहल्ला चाहसिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

