सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम रफतपुर बंजरा से अपनी बाइक पर पत्नी के साथ दो पुत्रों को लेकर जितेंद्र ग्राम सुजावली अपने बहनोई के घर जाने के लिए बाइक से आज 10:30 बजे के करीब निकाला था सहसवान पहुंचने से पहले जितेंद्र के पुत्र अनिल सात माह अपनी मां की गोद में ठिठुरने लगा जबकि मां अपने बच्चों को काफी कपड़ों में लपेटी हुई थी आज सर्द हवा एवं ठंड के मौसम में उसकी तबीयत बिगड़ गई जितेंद्र अपने पुत्र को लेकर सहसवान में निजी चिकित्सा के यहां लेकर पहुंचा उन्होंने कहा इस बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही डॉक्टर ने चिकित्सा परीक्षण किया लेकिन बच्चे की सांस रूक चुकी थी और उसे मृत घोषित कर दिया जैसे ही जानकारी माता-पिता को हुई उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

