सुबह-सुबह बदायूं में दिल दहलाने वाली घटना बाप ने बेटी और उसके प्रेमी को फावड़े से काट डाला थाने में किया सरेंडर
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। बिलसी मंगलवार प्रातः काल 4:30 बजे की बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परोली की घटना से दहला पूरा गांव घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ओपी सिंह

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परोली का है
20 साल की एक युवती के संबंध अपनी ही जाति (एससी) के एक युवक से हो गए थे।
ग्राम परौली निवासी सचिन पुत्र सूरजपाल हिमाचल प्रदेश में काम करता था। उसका काफी समय से गांव की ही नीतू पुत्री महेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि सचिन शनिवार को ही हिमाचल प्रदेश से घर आया था।
मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे नीतू अपने घर से तैयार होकर सचिन के घर की ओर गई थी। तभी उसके पिता महेश और परिवार के अन्य लोगों ने देख लिया।इसके बाद युवती के पिता ने मौके पर ही दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया.उसने सचिन के घर के दरवाजे के सामने ही नीतू पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में परिजनों के साथ मिलकर दोनों की फावड़े से काटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद युवती का पिता खुद ही फावड़ा लेकर थाने पहुंच गया. उसने पूरी घटना वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों को बताई, जिसे सुनकर थाने में हड़कंप मच गया
बताया जा रहा है कि सचिन ने उसे बचाने की कोशिश की थी। महेश ने उस पर भी फावड़े से हमला कर दिया और दोनों की वहीं फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पिता फावड़ा लेकर बिल्सी थाने में सरेंडर हो गया। इस घटना में और भी लोग शामिल बताए जा रहे हैं लेकिन अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है।
इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। दोनों परिवार अलग-अलग जाति के हैं। सचिन धुना और नीतू कोरी जाति से है। इसकी सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राम मोहन सिंह और सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी है। आरोपी पिता ने थाने में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में एफआईआर करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।– डॉ. ओपी सिंह एसएसपी
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

