बदायूं। उझानी 2 जनवरी 2024। नगर के एक मोहल्ले की 20 बर्षीय लड़की को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर ले गया । लड़की के पीड़ित पिता ने तीन सगे भाइयों सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नगर के एक मुहल्ले के निवासी ने पड़ोसी हिरदेश, अखिलेश, अवनीश पुत्र मुलायम सिंह व सुनील,संजू पुत्र बादाम सिंह के खिलाफ अपनी 20 साल की बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार को लड़की की बरामदगी को चांच सोंपी है। ओर निर्देश दिया कि जल्द से जल्द लड़की की सकुशल बरामदगी की जाए।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

