शादी के जेवर कपड़े खरीदने गई युवती का दिन दहाड़े अपहरण तीन भाइयों सहित पांच लोगों के विरुद्ध अपहरण साजिश का मुकदमा दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना कोतवाली उझानी में शादी के लिए कपड़े तथा जेवर खरीदने गई युवती को मोहल्ले के ही तीन भाइयों सहित पांच लोगों ने अपहरण कर लिया दिनदहाड़े हुए अपहरण से मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है घटना एक 1 दिसंबर वर्ष 2023 की है मामले की रिपोर्ट एक महा बाद युवती के पिता ने थाना उझानी में तीन सगे भाइयों सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है चर्चा के मुताबिक मामला संदीप बताया जा रहा है l
थाना कोतवाली उझानी के एक मोहल्ला निवासी पिता ने थाना कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री की शादी तय हो गई थी 2 दिसंबर वर्ष 2023 को वह घर से दोपहर में ₹15000 की नगदी कानों में सोने के झाले सोने की अंगूठी पहन कर गई थी परंतु जब शाम तक पुत्री नहीं लौटी तो शाम को मोहल्ले में सुनील बा संजू पुत्रगण बादाम सिंह चर्चा कर रहे थे की मोहल्ले की एक लड़की को हमने दूर पहुंचा दिया है अब वह कभी वापस नहीं आएगी जब यह जानकारी युवती के पिता को हुई सुबह तत्काल हिरदेश यादव पुत्र मुलायम सिंह यादव निवासी मोहल्ला अहीर टोला पहुंचे तो उसके घर पर ताला लटका हुआ था इतने में ही आरोपी सुनील यादव संजू यादव भी पहुंच गए जो लड़ने को उतारू हो गए उन्होंने खुलेआम कहा कि तेरी लड़की को बहुत दूर पहुंचा दिया है अब वह कभी वापस नहीं आएगी इसलिए चुपचाप अपने घर बैठ जा पीड़ित पिता ने युवती को काफी जगह तलाश किया परंतु वह नहीं मिली तब पीड़ित पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की हिरदेश यादव अखिलेश यादव अवनीश यादव पुत्र मुलायम सिंह यादव सुनील यादव संजू यादव पुत्रगण बादाम सिंह यादव निवासी मोहल्ला अहीर टोला थाना कोतवाली उझानी को नामजद करते हुए अवगत कराया कि अगर शीघ्र उसकी पुत्री को नामजद अभियुक्त के चुंगल से बरामद नहीं किया गया उपरोक्त लोग जेवर व नगदी के चक्कर में पुत्री की हत्या कर सकते हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है इधर चर्चा है मामला संदिग्ध बताया जा रहा है बरहाल पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है पुलिस मामले की तह तक पहुंच पाती है या नहीं यह भविष्य के गर्त में छिपा है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

