सहसवान । डीपी महाविद्यालय में गुरुवार को 2023 में उत्तीर्ण स्नातक तृतीय वर्ष के 178 विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक व सांसद डीपी यादव और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया। चीफ प्रॉक्टर डॉ एमके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यह चतुर्थ चरण है। महाविद्यालय में प्रथम चरण में 117 स्मार्टफोन, द्वितीय चरण में 23 टेबलेट, तृतीय चरण में 20 टेबलेट तथा इस चतुर्थ चरण में 178 स्मार्टफोन वितरित किए गए। साथ ही सभी विद्यार्थियों को फ़ोन में नमो एप्प भी इनस्टॉल करवाया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने विद्यार्थियों को इन स्मार्टफोन का गलत उपयोग न करने और पढ़ाई हेतु उपयोग करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिन्धु द्वारा विद्यार्थियों को बधाई देने के साथ हुआ। इस मौके पर ज्ञानेंद्र कश्यप, वैभव तोमर, दिव्यांश सक्सेना, विनोद यादव, डॉ एमपी सिंह, नितिन माहेश्वरी, सत्यपाल यादव, प्रेमवीर यादव, अक्षेषन शंखधार, सोनाली, तीरेश आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

