कर्ज की रकम मांगने गए आरोपियों ने जीआरपी पुलिसकर्मी सहित दो लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
मुकीम अहमद अंसारी
तीन लोगों के विरुद्ध एससी एसटी की धारा में अपराध पंजीकृत
बदायूं थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी जीआरपी पुलिस में तैनात सिपाही स्वदेश कुमार सिंह ने मोहल्ले के ही तीन लोगों के विरुद्ध साले द्वारा उधर के पैसे मांगे जाने पर घर में घुसकर मारपीट गाली गलौज करने तथा साथ ही घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में जनपद हरदोई में जीआरपी पुलिस में तैनात सिपाही स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि उसके ससुर ओंकार तथा साले रोहित कुमार से मोहल्ले के ही सुनील चौधरी अनिल चौधरी तथा उनके बहनोई विकास ने रोहित से कुछ पैसे उधार ले लिए थे जिसका तकादा करने रोहित तथा मेरे ससुर ओंकार उनके घर गए थे तकादा करने से बौखलाए उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर 10:00 बजे के लगभग घर पर चढ़ाई कर दी घर के बाहर खड़ी बाइक यूपी 24 ए ए 3614 की तोड़फोड़ कर दी तथा जमकर गाली गलौज एवं दौड़ा दौड़ा कर मुझे तथा मेरे भाई सुरेंद्र को धारदार शास्त्रों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया मेरे भाई सुरेंद्र को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है उक्त आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी दी है स्वदेश कुमार सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने धारा 323 504 506 एससी एसटी एक्ट में अपराध पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

