विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। मुजारिया विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चतुरी नगला में पहुंची संकल्प यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने भारत सरकार और प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि गरीबों को लगातार मिल रहे राशन,बिना भेदभाव दिए जा रहे आवास,किसानों को मिल रही सम्मान निधि,महिलाओं को मिल रही पेंशन और उज्जवला गैस योजना का लाभ जनता में मोदी जी के प्रति विश्वास को बढ़ा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौपते हुए कहा की हर गरीब के पास आगे आने वाले समय में अपना आवास होगा।मौजूद जनता से अपील करते हुए कहा की अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त हम सब मिलकर पूरे देश में हर घर में दिवाली जैसा उत्सव मनाएं।
राजस्व विभाग,सहकारिता विभाग,विकास विभाग,चिकित्सा विभाग,बैंक,सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सहसवान और ग्राम प्रधान की ओर से पूरी टीम के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया।ग्राम प्रधान के पी सिंह ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री एम पी सिंह राजपूत,जिला पंचायत सदस्य झंडू भैया,गिरीश पाल सिंह, मोर सिंह लोधी, के पी सिंह,अजय तोमर,सहित ग्राम पंचायत के भरी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!