ठंड से कांपते असहाय निर्धन लोगों को कंबल वितरण कर सांसद ने राहत पहुंचाई कंबल पाकर लोगों ने राहत महसूस की

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। बदायूं सांसद डॉक्टर संघमित्रा मौर्य ने सहसवान तहसील सभागार में पहुंचकर सभागार में उपस्थित गरीब असहाय निर्धन एवं लाचार लोगों को अपने हाथों से शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण करते हुए कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी व्यक्ति ठंड में अपने को असहाय महसूस नहीं करें असहाय लोगों के लिए रेनबसेरे के अलावा जगह-जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं l

सांसद ने कहा शासन प्रशासन गरीबों का सहयोग निर्धनों की सहायता के लिए हमेशा वचनबद्ध है जब भी कोई आर्थिक घड़ी या संकट आता है तो प्रशासन हमेशा ऐसे लोगों की सहायता करने के लिए तत्पर रहता है ll
इस मौके पर उप जिला अधिकारी प्रेमपाल सिंह तहसीलदार शर्मनानंद नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी वरिष्ठ भाजपा नेता अवडर शर्मा पियूष महेश्वरी हिमांशु महेश्वरी सचिन शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!