ससुराल से घर जा रहे दंपति की बाइक में पिकअप बाहन ने मारी टक्कर दंपति गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। सहसवान उझानी मार्ग पर थाना मुजरिया के अंतर्गत ससुराल से गांव भुजिया वापस लौट रहे दंपति की बाइक में पीछे से आ रहे पिकअप वाहन चालक ने जबरदस्त टक्कर मारकर दंपति को घायल कर दिया घायल को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने पर बरेली निजी चिकित्सालय ले जाया गया है बाइक चालक के पिता ने पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध थाना मुजरिया में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l

जानकारी के मुताबिक ग्राम रमपुर कला थाना मूसा झाग निवासी अनेक पाल सिंह पुत्र रूम सिंह सहसवान थाना कोतवाली के ग्राम मलसई यूसुफपुर मैं अपनी ससुराल से पत्नी को विदा कर कर सहसवान उझानी मार्ग पर बाइक से घर वापस लौट रहा था की मुजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भुजिया के पास पीछे से आ रहे पिकअप वाहन संख्या यूपी 24 टी 5227 अपने पीछे से जबरदस्त टक्कर मारती जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल दंपति को तत्काल राज्य की मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने पर बरेली के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है अनेक पाल के पिता रूम सिंह ने थाना मुजरिया में धारा 279 338 427 में वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!