हैट्रिक लगाने वाले सपा के सदर विधायक सुरेश यादव ने मंगलवार को जिला मुख्यालय से महादेवा तक पैदल यात्रा कर लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता
मसौली बाराबंकी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने वाले सपा के सदर विधायक सुरेश यादव ने मंगलवार को जिला मुख्यालय से महादेवा तक पैदल यात्रा कर लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया इस दौरान जगह जगह सपा कार्यकर्ताओ ने सदर विधायक का फूल मालाओ से स्वागत किया।
बताते चले कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के लिए सपा उम्मीदवार धर्मराज यादव उर्फ़ सुरेश यादव ने जीत पर पैदल यात्रा कर जलाभिषेक की मन्नत मांगी थी चुनाव मे हैट्रिक लगाने वाले सदर विधायक सुरेश यादव ने मंगलवार को अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पैदलयात्रा कर महादेवा मे जलाभिषेक किया इस दौरान सदर विधायक का जगह जगह सपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। मसौली चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने सदर विधायक का जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम से उत्साहित सदर विधायक ने कहा कि देवा एव महादेवा की पवित्र धरती से मुझे तीन बार सेवा करने का मौका मिला है। कस्बा देवा शरीफ मे कई बार पैदल यात्रा कर सैय्यद हाजी वारिस अली की दरगाह पर हाजिरी दे चुका है। इस बार भोलेनाथ लोधेश्वर महादेवा मंदिर की पैदलयात्रा कर पूजा अर्चना किया है तथा आज ही मन्नत मांगी है कि लोकसभा चुनाव मे सपा की जीत होने एव वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव मे अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर पुनः पैदलयात्रा कर महादेवा मे पूजा अर्चना करने जाऊंगा।
इसी क्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया इस मौक़े पर धीरज रावत,विधानसभा महासचिव पप्पू वर्मा, ताजुद्दीन अंसारी, फकीर अली अंसारी, प्रवीण वर्मा, मोहम्मद शाहिद, प्रवेश वर्मा, फारूक प्रधान,उमेश यादव ,लल्ला यादव, बृजेश यादव, मिथिलेश वर्मा ,रामनरेश यादव , मोहित सिंह,मोहित यादव, लवकुश यादव, उत्तम वर्मा ,वीरपाल वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

