साप्ताहिक श्री रामकथा के प्रथम दिवस कथाव्यास कुलदीप”मृदुलांश” ने भगवान शिव और माता भगवती के बीच हुए संबाद का वर्णन….

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत ज्योरी स्थित दुर्गा मंदिर पर मंगलवार से शुरु हुई साप्ताहिक श्री रामकथा के प्रथम दिवस कथाव्यास कुलदीप”मृदुलांश” ने भगवान शिव और माता भगवती के बीच हुए संबाद का वर्णन करते हुए कहा कि जब जब भूतल पर अत्याचार और अधर्मीजनों का प्रभाव बढ़ता है तब तब वो परमात्मा जो निराकार रूप में है सगुण रूप धर कर भूमंडल के भार का हरण करता है।
भवानी ने भगवान के अवतार के कारणों के विषय मे पूंछा जो भगवती का प्रथम प्रश्न है
प्रथम सो कारण कहौ पुरारी।
निर्गुण ब्रम्ह सगुण बपु धारी।।
कथा व्यास जी ने कहा कि भगवान के अवतार के चौबीस मुख्य और बहुत से कारण है।
या तो परमात्मा ने किसी को बरदान दिया या तो किसी के द्वारा दिये गए श्राप को सत्य करने के लिए उन्होंने अवतार लिया।
हरि अवतारन को नही अंता।
चौबीस मुख्य गौड़ बहु बंता।।
नारद जी ने भगवान विष्णु को श्राप दिया,बृन्दा ने भगवान बिष्णु को श्राप दिया,राजा मनु और सतरूपा को भगवान ने बरदान दिया आदि अनेक कारणों द्वारा परमात्मा को अवतार लेना पड़ा।
इस दौरान भारी संख्या मे महिला एव पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!