बदायूं थाना उसेहत मैं एक पशु प्रेमी ने ट्रक में क्रूरता पूर्वक 16 पशुओं को भरकर ले जा रहे ट्रक चालक को पड़कर पुलिस को सौंप दिया तथा पशुओं को सरकारी गौशाला बीरमपुर बदएली उसावा भेज दिया पुलिस ने आरोपी चालक को पड़कर अपराध पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पशु प्रेमी बॉबी गुप्ता पुत्र पूरनलाल गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 3 कस्बा उसे हत ने बताया की शाम 6:00 के लगभग उन्हें एक ट्रक दिखाई दिया जिसमें बड़ी ही क्रूरता पूर्वक पशु भरे हुए थे जब उसे रोक कर देखा तो उसमें 16 गोवंशीय पशु लगे हुए थे जिनकी स्थिति दयनीय अवस्था में थी बॉबी गुप्ता ट्रक चालक हरिओम मिश्रा पुत्र राजेंद्र बाबू निवासी दीपपुर नगरिया थाना कम्पिल जिला फतेहगढ़ को पड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया तथा ट्रक में लगे गोवंशीय पशुओं को सरकारी गौशाला बीरमपुर वधेली उसावा भेज दिया पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत करते हुए ट्रक चालक को जेल भेज दिया l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

