धडल्ले से चल रहा हरियाली पर आरा प्रशासन मौन ?

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। घने कोहरे के बींच वन माफियाओ का आरा सरकारी पेड़ो पर धडल्ले से चल रहा है बीते एक पखवाड़े मे तीन स्थानों से कई बेशकीमती पेड़ रातो रात कटकर गायब हो गये आश्चर्य तो इस बात की हुई जब वनकर्मी पहुंचे तो रात मे काटी गयी लकड़ी को कब्जे मे लेते हुए विभाग द्वारा कटवाने की बात कर रहे है।
बताते चले कि मौजूदा समय मे सफदरगंज थाना क्षेत्र मे वन माफिया खुले आम ग्राम समाज की जमीन पर लगे पेड़ो को रातो रात काटकर गायब कर दे रहे है। गत 31 दिसंबर की रात्रि मे वन माफियों ने सफदरगंज दरियाबाद पक्की सड़क पर ग्राम मोहम्मदाबाद के निकट सड़क के किनारे लगे दो शीशम एव् एक बबूल के पेड़ काट डाले गये। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा तुषार कुमार ने मौक़े से लकड़ी बरामद करते हुए लकड़ी को निकट की तुरकानी नर्सरी मे इकट्ठा कर दिया और जब लोगो ने शिकायत की तो वन दरोगा ने स्वय कटवाने की बात कर वन माफियों को खुली छूट दे रहे है। जबकि जानकारी मिली है उक्त पेड़ो को हल्का लेखपाल ने वन विभाग से मिलकर पेड़ो को कटवाया है। 6 जनवरी की रात्रि को वन माफियाओ ने दरियागंज मजरे मुश्काबाद मे ग्राम समाज की पुरानी आबादी मे दर्ज भूमि पर लगे 1 विशालकाय आम एव चिलवल के पेड़ को काटकर गायब कर दिया। 8 जनवरी की रात्रि को वन माफियों ने खानपुर इनायतपुर मे ग्राम समाज की भूमि पर लगे हरे भरे 6 आम के पेड़ो को बगैर परमिट के काटकर गायब कर दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे वन विभाग के सेक्टर प्रभारी ने मामले को दबाने के लिए 3 पेड़ो का जुर्माना कर इतिश्री कर दिया वही ग्राम प्रधान औरेला एव लेखपाल दीपक नाथ पाण्डेय ने थाना सफदरगंज पेड़ चोरी की तहरीर दी है।

Don`t copy text!