भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देश व देशभक्ति प्रदेश में चलाई जा रही विकास कार्य योजना तथा उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाना। डीके भारद्वाज

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। मुख्य अतिथि डीके भारद्वाज ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देश व प्रदेश में चलाई जा रही विकास कार्य योजना तथा सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचना है श्री भारद्वाज सहसवान में बिसौली बस स्टैंड पर तथा प्रमोद इंटर कॉलेज मैदान के पास आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां को गिनते हुए कहा कि जितना विकास डबल इंजन की सरकार में हुआ है उतना देश में आज तक कभी नहीं हुआ उन्होंने डबल इंजन की सरकार द्वारा देशभर में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया l

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी युवा शक्ति और नारी शक्ति पर केंद्रित है इन दोनों शक्तियों को सशक्त एवं मजबूत करना है जब युवा शक्ति और नारी शक्ति मजबूत होगी तो वह देश अपने आप विकास के मार्ग पर चलने लगेगा l


श्री भारद्वाज ने लोगों से जनकल्याणकारी योजनाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की भी अपील की साथ ही उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई नमो ड्रोन दीदी योजना महिलाओं को सशक्त और किसानों को समृद्ध बनाने में निर्णायक भूमिका साबित हो रही है भारत संकल्प विकसित यात्रा का उद्देश्य लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराने के साथ ही नीचे के पायदान पर खड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचना हैl
भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज महेश्वरी ने भी लोगों से विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी ने भी लोगों से भारत विकसित संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने की योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने एवं लाभ लेने की अपील की l
कार्यक्रम मैं भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव महेश्वरी हिमांशु महेश्वरी बॉबी कोहली सलमान हैदर अनुराग दीक्षित सुभाष गौड़ अबधर शर्मा राहुल शंकर महेश पुरुषोत्तम टाटा आकाश पुत्तन वाल्मीकि पुत्तन आजाद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भारत संकल्प यात्रा मंडल संयोजक सचिन शर्मा ने किया l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!