फसल की रखवाली के लिए लगी विद्युत लाइन के संपर्क में आते ही दो नीलगाय की मौके पर ही मौत

मुकीम अहमद अंसारी

वनरक्षक ने खेत स्वामी के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज


बदायूं थाना मूसा झाग के अंतर्गत खेत में पशुओं की रोकथाम के लिए खेत स्वामी द्वारा चारों ओर बिछाई गई विद्युत लाइन के करंट के संपर्क में आते ही दो नीलगाय पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई जानकारी मिलने पर पहुंचे वनरक्षक बीट प्रभारी ने खेत स्वामी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है तथा मृतक पशुओं को परीक्षण हेतु पशु चिकित्सा केंद्र मूसाझाग भेजा गया है l
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र मूसाझाग के ग्राम चिंजरी के जंगल में स्थित खेत स्वामी रायसिंह पुत्र रामसहाय ने अपने खेत में जंगली पशुओं द्वारा फसल की की जा रही बर्बादी को रोकने के लिए खेत के चारों ओर बिजली की लाइन लगाकर जंगली पशुओं की आवाजाही रोक दी उपरोक्त खेत के चारों और बिछाई गई बिजली की लाइन में विद्युत प्रभाव 24 घंटे रहता था की जंगली दो नीलगाय विद्युत लाइन की चपेट में आ गए जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई जानकारी मिलने पर दातागंज रेंज संजनी बीट प्रभारी वनरक्षक धर्मेंद्र कुमार तत्काल मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे तथा मामले की जब छानबीन की तो पता चला खेत स्वामी राय सिंह ने शासन द्वारा प्रतिबंधित खेत के चारों ओर प्रतिबंधित विद्युत तार लगा रखे हैं जिसमें विद्युत प्रभाव 24 घंटे रहता है वनरक्षक ने खेत स्वामी राय सिंह के विरुद्ध थाना मूसा झाग धारा 427 ,9, 5,तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा एक के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कराया है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!