दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मंगेतर युवती ने की आत्महत्या

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। रिश्ता तय होने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक्सयूवी कार एवं भारी नगदी और मांगे जाने से परेशान मंगेतर युवती ने घर में आत्महत्या कर ली मृतका के पिता ने मंगेतर उसके पिता सहित तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की धारा 306 में अपराध पंजीकृत कराया है l

थाना वजीरगंज के कस्बा मुड़िया सतासी निवासी संजीव कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री अर्चना की शादी ग्राम भगवंतपुर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं निवासी अमनदीप सिंह पुत्र महिपाल सिंह के साथ तय की थी गोद भराई के समय उसने ₹500000 का सामान 20 लख रुपए की नगदी 120 गज का एक प्लांट मिलन विहार कॉलोनी चंदौसी हीरे की अंगूठी 75000 का एक आईफोन रस्म के दौरान बार पक्ष के लोगों को दिया था इतना सामान देने के बाद लड़के पक्ष के लोग जो शादी की तिथि 11 मार्च 2024 निकट आती जा रही थी उनकी मांग निरंतर बढ़ती जा रही थी मोबाइल फोन से उसका मंगेतर अमनदीप भी अर्चना से दहेज की मांग करने लगा उसने परिवार वालों की सह पर शादी में एक्सयूवी गाड़ी एवं लाखों रुपए की नगदी और देने के लिए प्रारंभ कर दी जिससे प्रताड़ित होकर मेरी पुत्री अर्चना ने आत्महत्या कर ली मेरी पुत्री को आत्महत्या करने में उसके मंगेतर अमनदीप सिंह पुत्र महिपाल सिंह उसका पिता महिपाल सिंह पुत्र ना मालूम रतनदीप उर्फ भोले पुत्र महिपाल सिंह मोहित पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम भगवानपुर थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं का पूर्ण रूप से हाथ है उपरोक्त लोगों द्वारा दहेज की निरंतर की जा रही मांग से परेशान होकर मेरी पुत्री अर्चना ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली जिसके लिए उपरोक्त लोग ही जिम्मेदार हैं संजीव कुमार की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 306 तथा दहेज प्रसिद्ध अधिनियम 3/4 में अपराध पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!