ब्लैकमेल कर रही महिला से परेशान सहायक अध्यापक ने की आत्महत्या आरोपी महिला सहित दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की निवासी एक महिला द्वारा किराए पर रह रहे सहायक अध्यापक से 10 लाख लाख रुपए मांगे जाने तथा न देने पर सहायक अध्यापक के विरुद्ध छेड़छाड़ का अपराध पंजीकृत कराई जाने से परेशान सहायक अध्यापक ने आत्महत्या कर ली मृतक सहायक अध्यापक के भाई ने आरोपी महिला सहित दो लोगों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीकृत कराया है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कमलेश पुत्र बेचे लाल सिंह ग्राम सहसपुर मूसेपुर थाना बिल्सी ने बताया कि उसका भाई नीलम 38 वर्ष जो म्याऊं ब्लॉक के गुरा बरेला उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है वर्तमान में वह अंबे कॉलोनी सिविल लाइंस बदायूं में किराए पर रहते हैं जहां उनके पड़ोस की एक महिला ममता पत्नी तेजपाल ने उनसे 10 लाख रुपए की मांग की थी जब उन्होंने 10 लख रुपए ममता को नहीं दिए तो उसने उनके विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट थाना सिविल लाइंस में दर्ज कर दी और उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया जिससे परेशान होकर मेरे भाई ने आत्महत्या कर ली मेरे भाई नीलम की आत्महत्या करने की जिम्मेदार ममता पत्नी तेजपाल तेजपाल पुत्र ना मालूम निवासी अंबे कॉलोनी सिविल लाइंस बदायूं है अगर ममता और उसका पति मेरे भाई नीलम को ब्लैकमेल उत्पीड़न नहीं करते तो मेरा भाई आत्महत्या के लिए बिवश नहीं होता उर्मिलेश ने भाई नीलम की हत्या की जिम्मेदार ममता तथा उसके पति तेजपाल सिंह के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में धारा 306 में अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

