स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ पुलिस“स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत”

उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार दिनॉंक 14.01.2024 से 21.01.2024 के मध्य चलाये जा रहे स्वच्छता के विशेष अभियान के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना व पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ वृहद स्तर पर साफ सफाई कर किया गया श्रमदान ।
आज दिनांकः14.01.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत जनपद बदायू समस्त थाना प्रभारी व शाखा प्रभारीगण द्वारा वृहद स्तर पर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ साफ- सफाई कर श्रमदान किया गया । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहा, महाराणा प्रताप चौक व अन्य स्थान व परिसर की साफ सफाई की गयी। महोदय द्वारा थाना कोतवाली थाना सिविल लाइन व महिला थाना पर जाकर स्थित विभिन्न शाखा/कार्यालयों में वृहद स्तर पर हुए साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इस दौरान थाना प्रभारी निरी0कोतवाली,सिविल लाइन महिला थाना अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में ‘स्वच्छता अभियान’ के क्रम में जनपद के सभी थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया गया । इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा थाना कार्यालय, बैरक व परिसर में वृहद स्तर पर साफ-सफाई की गयी ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं

Don`t copy text!