विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी वैन पहुंची उमरी सांसद द्वारा सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान

शमीम अंसारी बाराबंकी

सूरतगंज बाराबंकी ग्राम पंचायत उमरी प्रथम में पहुंची मोदी गारंटी वैन जहा संकल्प यात्रा के अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरकारी विद्यालय के पढ़ने वाले बाल कलाकारों ने स्वागत गीत व मेरी कुटिया के भाग आज खुल जायेंगे जिससे आए हुए अतिथि व हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीण का मन मुग्ध हो गया तत्पश्चात स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ जिसमे अतिथियों का सम्मान होते ही सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने उपस्थित सफाई कर्मियों व बूथ अध्यक्ष का सम्मान किया व गर्भवती महिला की गोद भराई व अन्नप्राशन संस्कार उनके द्वारा किया गया और सौ दिन पुर कर चुके मनरेगा मजदूर को समानित करते हुए प्रमाण पत्र दिया साथ ही प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि,प्रधान मंत्री आवास ,लाभार्थी आयुष्मान कार्ड धारक को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिया इस अवसर पर ग्राम प्रधान उमरी राम सिंह ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण,मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा,मंडल उपाध्यक्ष सुनील वर्मा,खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय , अनुरुद्ध वर्मा,प्रदीप रावत,पंचायत सचिव मो अजहर,पंचायत सचिव रोहित वर्मा,पंचायत सचिव वीरेश वर्मा, एडीओ पंचायत ऋषि पल सिंह, छेत्र पंचायत सदस्य राम मिलन वर्मा,ग्राम प्रधान मुकौली धर्मराज वर्मा, व दिवस अधिकारी डॉक्टर गुलाब चंद्र यादव,जैसे तमाम संभ्रांत लोग व हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!