अधिवक्ताओं के सम्मान व हित के लिए सदैव तत्पर रहूँगा:अध्यक्ष प्रदीप निगम

मुकीम अहमद अंसारी

फतेहपुर, बाराबंकी। दि बार एसोसिएशन तहसील फतेहपुर में सत्र 2024 की नव निर्वाचित कार्यक्ररिणी को प्रमाण-पत्र वितरण का आयोजन एल्डर्स कमेटी द्वारा तहसील बार सभागार में किया गया, जिसमें नव निर्वाचित तहसील फतेहपुर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने अपनी बात रखी उन्होंने कहा की अधिवक्तओं के सम्मान व हित के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। तहसील से भ्रष्टाचार को मुक्त किये जाने का कार्य किया जायेगा। पूरी कार्यकारिणी का सहयोग लिया जायेगा। उक्त विचार नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम ने बार सभागार में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि अधिवक्ता के हित के लिए हम हमेशा तैयार रहते है और आगे भी तैयार रहेंगे। यदि अधिवक्ता हित में कोई कार्य नही होगा तो उसका विरोध किया जायेगा। इस दौरान चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकाारिणी में अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचन्द्र पाल, महामंत्री संजय कुमार सिंह नम्बरदार, उपाध्यक्ष प्रथम राजीव नयन तिवारी, उपाध्यक्ष द्वितीय कुलदीप वर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रशासन रामतीर्थ, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय अशोक कुमार यादव, सदस्य कार्यकारिणी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, नियाज वारिस को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

कार्यक्रम का कुशल संचालन हरीश कुमार मौर्या ने किया। बैठक की समाप्ति के बाद भोज का भी आयोजन किया गया इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरनाम सिंह वर्मा, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, अलीउद्दीन शेख, योगेन्द्र सिंह बल्लू, श्रवण कुमार वर्मा, यादवेन्द्र सिंह, रामचंद्र,मनीष कुमार श्रीवास्तव, जाहिद अली, ओम प्रकाश यादव, रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रामसांवले मिश्रा, बृजेश मिश्रा, इन्द्रेश शुक्ला, ओम प्रकाश यादव, अवधेश सिंह, मदन मोहन मिश्रा के के मिश्रा रानू, राजू एडवोकेट, राम कृष्ण एडवोकेट पुलकित, अनीस अहमद एडवोकेट, विकास श्रीवास्तव, महेन्द्र सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, हर्षित कुमार श्रीवास्तव, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Don`t copy text!