पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा को ध्यान रखते हुए सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा मे नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक व्यवस्था की जा रही है सुरक्षा को ध्यान रखते हुए सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर स्थित ग्राम दादरा मे नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फीता काट कर किया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बाराबंकी जनपद राजधानी लखनऊ एव रामनगरी अयोध्या के बींच स्थित है प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे देश विदेश से तमाम श्रद्धांलू रामलला के दर्शन के लिए आ रहे है जिसमे हम आप सब की जिम्मेदारी है कि ऐसी व्यवस्था हो कि आम जनमानस के बीच मे बाराबंकी जनपद की व्यवस्था बेहतर है। जनपद वासियो को बधाई देते हुए कहा कि बाराबंकी जनपद के निवासी धन्य है कि अयोध्या के निकट जन्म पाया है लोग दूर दूर से दर्शन के लिए आ रहे है आप सब की जिम्मेदारी है कि बाहर से आने वाले श्रदालुओ एव जनता को बाराबंकी जनपद मे कोई परेशानी न हो जिसमे आप सभी के सहयोग की जरूरत है। पुलिस आप सब के बीच सुरक्षा के प्रति सजग है।
ग्राम प्रधान दादरा मुबीन सिकंदर के सहयोग से निर्मित पुलिस बूथ के उद्घाटन अवसर पर् अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ग्राम प्रधान मोबीन सिकन्दर , प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अतिरिक्त निरीक्षक देवी चरण गुप्ता, सुशील त्रिपाठी, कामता प्रसाद मिश्र आमीन सिकन्दर, बेहटा प्रधान इशरार अहमद, बाबू मिस्त्री, कार्यक्रम का संचालन प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।

