25 वर्षीय युवक ने दो मंजिला मकान पर बने कमरे मे फांसी लगाकर की आत्महत्या
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। शनिवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम साहबपुर मे एक 25 वर्षीय युवक ने अपने दो मंजिला मकान पर बने कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक शराबी प्रवृति का बताया जा रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक पखवाड़ा पूर्व पत्नी के मायके जाने के बाद मृतक राजू गौतम पुत्र चंद्रिका प्रसाद अपनी माता सुगरा देवी के साथ पर था शनिवार की दोपहर नशे मे आया राजू अपनी माता से यह कहकर गया की ठंडक ज्यादा है हम अपने कमरे मे सोने जा रहे हैं और राजू अपने कमरे मे चला गया थोड़ी देर बाद राजू की मा जब दूसरी मंजिल पर गयी और कमरा अंदर से बंद देख आवाज दी लेकिन कोई जवाब न मिलने पर आस पास के लोगो को सूचना दी तो लोगो ने देखा राजू कमरे मे लगे छत के हुक मे लटक रहा है। नवजवान पुत्र के लटकते शव को देख घर मे कोहराम मच गया ग्रामीणों की सूचना पर् पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने शव को कब्जे मे लेते हुए पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
( एक पखवाड़ा पूर्व पत्नी गयी थी मायके )
मृतक राजू गौतम की पत्नी ममता देवी एक पखवाड़ा पूर्व अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ अपने मायके लखनऊ स्थित कांशीराम कालोनी गयी थी पति की मृत्यु की सूचना पर घर आयी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है कभी अपने पति एव कभी अपने दूधमूहें पुत्र को देख रो रही है। वही बुढ़ापे मे सहारे की आस लगाए मा सुगरा देवी पुत्र की मृत्यु से बेसुध है।

