बदायूँः 26 जनवरी। जनपद में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट में झण्डा फहराकर तिरंगे को सलामी दी व राष्ट्रगान गाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्पो की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार रखे। स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां कार्यक्रम का संचालन कुंवर जमशेद ने किया।

तत्पश्चात पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ झण्डा फहराया कर परेड की सलामी ली। भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने का संकल्प लिया। यहां देशभक्ति से सम्बंधित बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

