बदायूँ में ट्रेन के इंजन से कटकर युवक की मौत…. उझानी रेलवे स्टेशन पर 45 मिनट खड़ी रही कासगंज-पीलीभीत ट्रेन

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में घोंचा पुल के नजदीक सोमवार दोपहर एक युवक की ट्रेन के इंजन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन का इंजन बरेली से उझानी जा रहा था। हादसे की वजह से कासगंज-पीलीभीत ट्रेन करीब 45 मिनट तक उझानी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

हादसा सोमवार दोपहर 12:25 बजे हुआ। बरेली से उझानी जा रहा ट्रेन का इंजन नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग से निकलकर घोंचा पुल के नजदीक पहुंचा ही था कि तभी करीब 35 साल का एक युवक इंजन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ट्रेन के इंजन के सामने कूदा था। चालक ने तुरंत रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। रेलवे स्टेशन से सिविल लाइंस पुलिस को बताया गया, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताते हैं कि इस दौरान कासगंज से पीलीभीत जा रही ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
थाना पुलिस ने युवक के शव को रेलवे लाइन से हटवाकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया। तब कहीं ट्रेन का इंजन उझानी के लिए तो ट्रेन रवाना हुई। हादसे की वजह से ट्रेन करीब 45 मिनट लेट हुई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!