…शिकायत करना युवक को पड़ा महंगा । ठेकेदार ने युवक को दीं धमकी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। शराब ठेके पर मिलावटी शराब की बिक्री की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। ठेकेदार ने युवक को एलानिया धमकी दी है जिससे डरे सहमे युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकपुर पुलिस चौकी के अन्तर्गत ग्राम पूरेमनभावन सिंह निवासी विवेक कुमार सिंह पुत्र राजेश प्रताप सिंह ने कुछ दिन पहले त्रिलोकपुर स्थित देशी शराब की दुकान से शराब लेकर पी थी शराब पीने के बाद विवेक सिंह के पेट में दर्द व उल्टी शुरू हो गई और हालत खराब हो गयी परिजनों ने विवेक को निजी क्लीनिक अस्पताल पर इलाज कराया। इसकी शिकायत जब ठेकेदार से की गयी तो ठेकेदार आग बबूला होकर ऐलानिया धमकी दी है डरे सहमे पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।

Don`t copy text!