बाराबंकी जनपद बाराबंकी के ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली कोहिनूर जो। हरख विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत-पण्डरी के मजरे कटरा की निवासी है तथा एक मध्यम वर्गीय परिवार से है। कोहिनूर को वर्ष 2023 में अयोध्या में आयोजित मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता-2023 में सम्मिलित होने हेतु चयनित किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये जाने के उपलक्ष्य में कोहिनूर सहित कुल 22 प्रतिभागी बालिकाओं को उ0प्र0 फुटबाल एसोसिएशन ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। बताते चलें कि वर्तमान में कोहिनूर नेशनल पी0जी0 कालेज लखनऊ से स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही है। प्रतिदिन अपने गांव से लखनऊ तक का सफर तय कर पढ़ाई कर रही है और कालेज के बाद पुनः के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम बाराबंकी में फुटबाल की प्रैक्टिस करने अपने 11 वर्षीय भाई के साथ जाती हैं। बालिका होने के बावज़ूद ग्रामीण पृष्ठभूमि की सामाजिक चुनौतियों से संघर्ष कर सिविल सेवा का सपना संजोए हुए कोहिनूर पढ़ाई के साथ-साथ फुटबाल जैसे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाए हुए हैं। कोहिनूर के इस मिशन में विशेष रूप से इनके माता-पिता के भरपूर समर्थन के साथ परिवार और शिक्षकों/प्रशिक्षकों तथा जिला फुटबाल संघ का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
Related Posts

