बदायूं। उझानी :- बीती रात 10 बजे के करीब बदायूं रोड सिथ्ति ज्ञान बेकंट लांन में गुब्बारे उड़ानें वाला आक्सीजन सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आकर दो युवक गंभीर घायल हो गये एक को बरेली वही दूसरे को दिल्ली के निजी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। बीती रात ज्ञान बेकंट लांन में एक शादी समारोह में गुब्बारे में हवा भरने वाले आक्सीजन सिलेंडर में कमी आने पर उसकी मरम्मत करते वक्त सिलेंडर फट गया धमाका इतनी तेज था कि दावत खा रहे लोगों में भगदड मच गई तथा सिलेंडर का एक टुकड़ा 100 मीटर दूर जाकर गिरा। सिलेंडर घमाके की चपेट में आऐ मोहल्ला साहूकारा के उदित वार्ष्णेय 33 पुत्र स्व, नवल किशोर व हिमांशु वार्ष्णेय पुत्र स्व, धनश्याम गंभीर घायल हो गये हिमांशु को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया हिमांशु की एक आंख ओर चेहरे पर गंभीर चोटें है उसे दिल्ली रैफर कर दिया तथा उदित को रात में ही सीधे हाथ को फटा होने की वजह से परिजन बरेली के निजी हास्पीटल ले गये जहांचिकित्सकों ने एक हाथ काटने को कहा है। दोनों ही हैं अपने परिवार के खेवनहार उदित और हिमांशु अपने परिवार के इकलौते खेवनहार है इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा है जहां उदित के दो छोटे बच्चे हैं वही हिमांशु अविवाहित हैं।
उदित बिजली मेकेनिक है व हिमांशु बिजली मेकेनिक के साथ ही शादियों में गुब्बारे, स्टेज,जोकर ,अंकल आंटी, पोपकोर्न आदि की मशीनें लगाता है। हिमांशु की एक आंख में गंभीर जख्म हैं व चेहरे पर भी चोटें है तथा उदित का एक हाथ जख्मी हे जिसे काटने की नौबत आ गई है दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है ऐसे में परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।
*धमाके से शादी के कार्यक्रम में मची भगदड़।*
शादी समारोह में शामिल लोगों ने बताया कि सिलेंडर फटने से इतनी तेज घमाका हुआ कि आवाज सुन दावत खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई कुछ रुके रहे कुछ बिना खाए हुए ही निकल लिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिलेंडर का निचला हिस्सा 50 मीटर दूर जाकर गिरा लांन के बराबर मे पेट्रोल पंप के पास जा गिरा।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

