एसडीएम ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कुआं डांडा का औचक निरीक्षण किया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कुआं डंडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की संख्या कम पाए जाने एवं परिसर में गंदगी देख एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका कुमारी मोहनी यादव को बच्चों की उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के साथ बेहतर साफ सफाई के कड़े निर्देश दिए। एसडीएम कल्पना जयसवाल ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से विभिन्न विषयों के सवाल पूछे उन्होंने बच्चों को शिक्षिका की भांति क्लास में पढ़ाया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!